Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार में हाई अलर्ट: नेपाल के रास्ते से घुसे तीन पाकिस्तानी आतंकवादी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

August 28, 2025

बिहार में हाई अलर्ट: नेपाल के रास्ते से घुसे तीन पाकिस्तानी आतंकवादी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

पटना: बिहार पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया है। खुफिया एजेंसियों से जानकारी मिली है कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन पाकिस्तानी आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में दाखिल हो गए हैं। जिसके बाद प्रदेश में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के बीच यह खबर सामने आई है। पुलिस ने इनके नाम के साथ-साथ तस्वीरें और पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी सार्वजनिक कर दी है। आइये जानते हैं इसे विस्तार से…

 

आतंकियों की ये हुई पहचान

  • हसनैन अली – रावलपिंडी (पाकिस्तान)
  • आदिल हुसैन – उमरकोट (पाकिस्तान)
  • मोहम्मद उस्मान – बहावलपुर (पाकिस्तान)

कब और कैसे घुसे आतंकी?

  • अगस्त के दूसरे हफ्ते में ये आतंकी काठमांडू (नेपाल) पहुंचे।
  • तीसरे हफ्ते में नेपाल सीमा से बिहार में दाखिल हुए।
  • आशंका है कि ये देश के किसी भी हिस्से में बड़ा आतंकी हमला करने की साजिश रच रहे हैं।

सीमावर्ती जिलों में सख्ती
राज्य पुलिस मुख्यालय ने नेपाल सीमा से लगे जिलों के एसपी और पुलिस अधिकारियों को सतर्क कर दिया है। इनमें शामिल हैं। सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज व सुपौल इन इलाकों में विशेष चौकसी बढ़ाई गई है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी तेज कर दी गई है।

पुलिस की कार्रवाई
पूर्णिया के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सभी जिलों के खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
इस समय बिहार में विधानसभा चुनाव भी नजदीक हैं। ऐसे में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां और ज्यादा सतर्क हो गई हैं। PHQ ने साफ कहा है कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें और तुरंत सूचना दें।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें