Site icon Dainik Savera Times

Congress की दिल्ली न्याय यात्रा में हिस्सा लेंगे हिमाचल प्रदेश के CM Sukhvinder Singh Sukhu

CM Sukhvinder Sukhu

CM Sukhvinder Sukhu

Congress Delhi Nyay Yatra : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली में शुक्रवार को कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल होंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया है कि दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली निकल रहा हूं। इसके बाद महाराष्ट्र मुंबई भी जाऊंगा। हालांकि, जब उनसे समोसा विवाद पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस पर किसी भी तरह से प्रतिक्रिया नहीं दी है। दरअसल, मुख्यमंत्री के लिए मंगाए गए समोसे उनके स्टाफ को परोस दिए गए। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसकी जांच की जा रही है।

राजघाट पर 8 अक्टूबर को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, वरिष्ठ नेता अजय माकन एक महीने तक चलने वाली दिल्ली न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 28 अक्टूबर को एक पोस्ट किया था। पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि 8 नवंबर से दिल्ली में न्याय यात्रा की शुरुआत होगी। नेता विपक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरणा लेते हुए दिल्ली कांग्रेस दिल्ली न्याय यात्रा शुरू करेगी। दिल्ली में हो रहे अन्याय के खिलाफ न्याय का संदेश लेकर सभी विधानसभा में दिल्ली कांग्रेस पहुंचेगी।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर साल 2025 में विधानसभा के चुनाव हैं। कांग्रेस अपनी ओर से पूरी तैयारी के साथ इस बार चुनावी मैदान में उतरना चाहती है। दिल्ली में वायु प्रदूषण, यमुना प्रदूषण, सड़कों की खस्ताहाल, अस्पतालों में इलाज का अभाव, गर्मियाें के दिनों में दिल्ली पानी के लिए हाहाकार जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरने का प्लान बना चुकी है। कांग्रेस न्याय यात्रा से ऐलान कर रही है कि वह अपने दम पर 70 की 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी।

Exit mobile version