Site icon Dainik Savera Times

नालागढ़ में पलटी हिमाचल रोडवेज की बस, मच गई चीख-पुकार… 40 यात्री घायल

शिमला: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश का प्रकोप जारी है। मंडी जिले के धर्मपुर और लौंगणी इलाके में बादल फटने से लोगों के बीच हाहाकार मची हुई है। इसी बीच, नालागढ़ में बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। इसमें करीब 40 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यात्रियों के बीच मच गई चीख-पुकार 
मिली जानकारी के मुताबिक, हिमाचल रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर आज सुबह नालागढ़ में पलट गई। बस नालागढ़ से जा रही थी, अचानक तीखे मोड़ पर बस ड्राइवर के नियत्रंण से बाहर हो गई और सड़क पर पलट गई। इसके बाद बस में मौजूद यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।

राहत-बचाव कार्य शुरू
हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। बचाव दल ने बिना समय गंवाए राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस हादसे में 40 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नालागढ़ के स्थानीय हॉस्पटिल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

जनजीवन अस्त-व्यस्त, यातायात प्रभावित
बता दें कि, हिमाचल में हो रही भार बारिश और लैंडस्लाइड के कारण कई सड़कों पर यातायात ठप हो गया है। स्थानीय लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है, जिसमें मकान, दुकानें और वाहन शामिल हैं। बिजली और संचार सेवाओं पर भी असर पड़ा है।

हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी
01 जुलाई से 06 जुलाई 2025 के बीच हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और अगले कुछ घंटों में बारिश के और तेज होने की संभावना जताई है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और नदियों का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है।

Exit mobile version