Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hockey India Womens League : पहली नीलामी में 350 से अधिक खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

October 14, 2024

Hockey India Womens League : पहली नीलामी में 350 से अधिक खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

नई दिल्ली : हॉकी इंडिया लीग में पहली बार महिलाओं की लीग के लिए होने वाली नीलामी में दुनिया भर की 350 से अधिक खिलाड़ियों पर मंगलवार को यहां बोली लगेगी। सात साल बाद हॉकी इंडिया लीग नये प्रारूप में लौट रही है जिसमें पहली बार महिलाओं की अलग लीग होगी।ऐतिहासिक नीलामी में 250 से अधिक घरेलू और 70 से अधिक विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएंगी।

भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ियों में अनुभवी गोलकीपर सविता, राष्ट्रीय कप्तान सलीमा टेटे, ड्रैग फ्लिकर दीपिका, अनुभवी वंदना कटारिया और फॉरवर्ड लालरेम्सियामी शामिल हैं। इनके अलावा योगिता बाली, लिलिमा मिंज और नमिता टोप्पा जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने भी नाम दर्ज कराए हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में डेलफिना मेरिनो (अज्रेंटीना), चालरेट स्टापेनहोस्र्ट(जर्मनी), मारिया ग्रानाटो (अज्रेंटीना), रशेल लिंच (आस्ट्रेलिया) और नाइक लोरेंज (जर्मनी) प्रमुख हैं।

एचआईएल महिला लीग के पहले सत्र में चार टीमें होंगी जबकि दूसरे सत्र में दो और टीमें जोड़ी जाएंगी। इन टीमों में सूरमा हॉकी क्लब, बंगाल टाइगर्स, दिल्ली एसजी पाइपर्स और ओडिशा वारियर्स हैं। दूसरे सत्र में हैदराबाद तूफांस औ बीसी जिंदल समूह की एक टीम होगी। हर टीम में 24 खिलाड़ी होंगे, जिनमें 16 भारतीय (चार जूनियर अनिवार्य) और आठ विदेशी खिलाड़ी होंगे। टीमों को नीलामी में दो करोड़ रूपए की सीमा दी गई है, जबकि खिलाड़ियों को तीन बेसप्राइज दस लाख, पांच लाख और दो लाख रूपए में बांटा गया है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, कि ‘हॉकी इंडिया महिला लीग भारत में महिला हॉकी के विकास का जश्न है। हमें पहली बार महिला लीग की नीलामी की मेजबानी की खुशी है। हमें खुशी है कि हमारे घरेलू खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। भारतीय हॉकी के लिए एचआईएल 2024-25 मील का पत्थर साबित होगी।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें