Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Holika Dahan 2025: होलिका दहन में भूलकर न डालें ये चीजें… मिलेंगे दुष्प्रभाव, जानें शुभ मुहूर्त

March 13, 2025

Holika Dahan 2025: होलिका दहन में भूलकर न डालें ये चीजें… मिलेंगे दुष्प्रभाव, जानें शुभ मुहूर्त

Holika Dahan 2025: होली एक रंगों से भरा त्योहार है। वही घरों और बाज़ारो में गुलाल व् अबीर दिखने लगें है। प्रेम स्नेह का प्रतीक होली मनाने के प्रति घर घर में उत्साह दिख रहा है। इस साल सर्वत्र होली 14 और 15 मार्च को मनाया जाएगा। जिसके अनुसार होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा। दरअसल हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन किया जाता है। वही इस बार होलिका दहन के दिन भद्राकाल भी रहेगा।

जानें शुभ मुहूर्त

ऐसे में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा और समाप्त मध्यरात्रि 12 बजकर 48 मिनट पर होगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन की अग्नि बहुत ही पवित्र मानी जाती है, कहा जाता है कि जो भी लोग होलिका दहन के समय पूरे श्रद्धा भाव के साथ कामना करते हैं उनकी सारी परेशानिया और कष्ट दूर हो जाती है। लेकिन आपको होलिका दहन के समय कुछ बातों का बहुत खास ध्यान रखने की जरूरत है। तो आइए जानते हैं कि होली की आग में क्या डालना चाहिए और क्या नहीं…

होलिका दहन में भूलकर भी न डालें ये चीजें

– होलिका दहन की अग्नि एक बहुत पवित्र अग्नि है। जो भी लोग होलिका दहन के समय पूरे श्रद्धा भाव के साथ कामना करते हैं उनकी सारी परेशानिया और कष्ट दूर हो जाती है। लेकिन होलिका दहन की अग्नि के समय आपको टूटे-फूटे लकड़ी के सामान जैसे कि पलंग, सोफा, अलमारी का सामान नहीं डालना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन और घर-परिवार पर शनि, राहु और केतु का अशुभ प्रभाव पड़ सकता है।

– इस समय घर में बहुत तरह के पकवान बनाये जाते है और होलिका दहन की अग्नि को अर्पित भी किए जाते यही लेकिन आपको ध्यान रहें कि इन पकवानो यानि गुजिया आदि की संख्या तीन न हो।

– होलिका दहन आपको भूल कर भी गंदे कपड़े, टायर आदि जैसी चीजें नहीं डालनी चाहिए। ऐसा करने से मंगल ग्रह का दुष्प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है।

– होलिका की अग्नि में सूखी हुई गेहूं की बालियां और सूखे फूल भी नहीं डालना चाहिए। वरना शुभ फलों की प्राप्ति नहीं होती है।

होलिका दहन की अग्नि में इन चीज़ो को करें अर्पित

होलिका दहन की आग में सूखा नारियल डालना चाहिए।
वही आप अक्षत और ताजे फूल होलिका की अग्नि में चढ़ाएं।
होलिका को साबुत मूंग की दाल, हल्दी के टुकड़े, और गाय के सूखे गोबर से बनी माला अर्पित करें।
होलिका की अग्नि में चांदी या तांबे के कलश से जल और गुलाल भी जरूर चढ़ाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें