Site icon Dainik Savera Times

Big Breaking: दिल्ली में BBMB को लेकर गृह मंत्रालय की आपात बैठक शुरू, जल विवाद पर चर्चा तेज

Home Ministry Emergency Meeting

Home Ministry Emergency Meeting: नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण और आपात बैठक की शुरुआत हुई, जिसे गृह मंत्रालय ने बुलाया है। बैठक का केंद्र बिंदु भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) से जुड़ा जल प्रबंधन और इसके अधिकार क्षेत्र को लेकर उपजे विवाद हैं।

-4 राज्यों के रिष्ठ अधिकारी भी मौजूद

इस उच्चस्तरीय बैठक में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के मुख्य सचिवों के साथ-साथ BBMB के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। हाल के दिनों में पंजाब और हरियाणा के बीच जल वितरण को लेकर मतभेदों ने तूल पकड़ा है, जिसे सुलझाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है।

-बैठक में कई मुद्दों पर होगी चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राज्यों के बीच जल आवंटन, सिंचाई योजनाओं पर प्रभाव, और BBMB की भूमिका के पुनर्निर्धारण पर विचार किया जा रहा है। हरियाणा और पंजाब दोनों ही राज्यों ने अपने-अपने हितों की सुरक्षा को लेकर केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की थी, जिसके बाद यह आपात बैठक बुलाई गई।

Exit mobile version