Dainik Savera Times

India Pakistan Conflict: सभी राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का गृह मंत्रालय ने दिए खास निर्देश

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और प्रशासकों को पत्र लिखकर उनसे आवश्यक एहतियाती उपायों के कुशल कार्यान्वयन के लिए नागरिक सुरक्षा नियमों के तहत आपातकालीन शक्तियों का प्रयोग करने का निर्देश दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार दूसरे दिन भी तनाव की स्थिति बनी रही।

पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में हमले किए। पाकिस्तान के सभी हमलों को भारत के S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया। वहीं पाकिस्तान के 2 फाइटर जेट F-16 और JF-17 को भी गिरा दिया। पाकिस्तान पर पलटवार करते हुए भारत ने लाहौर, कराची और रावलपिंडी में HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को भी तबाह कर दिया।

गुजरात में 15 मई तक पटाखे-ड्रोन के इस्तेमाल पर रोक
पड़ोसी देश के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की सीमा से सटे गुजरात में हालात संवेदनशील हैं। प्रदेश के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा, इस महीने की 15 तारीख तक गुजरात में किसी भी समारोह या कार्यक्रम में पटाखे या ड्रोन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Exit mobile version