Site icon Dainik Savera Times

Pakistan: बलूचिस्तान में ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल, 11 आरोपी गिरफ्तार

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ऑनर किलिंग (इज्जत के नाम पर हत्या) का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक दंपति की गोली मारकर हत्या की जा रही है। घटना के वीडियो ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना बलूचिस्तान के एक घर में हुई। वायरल वीडियो में देखा गया कि हथियारबंद लोग एक दंपति को गोली मार रहे हैं। यह सब कुछ बराहुई भाषा में बातचीत करते हुए किया गया। दंपति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वीडियो सामने आने के बाद देशभर में नाराजगी देखी गई। सामाजिक संगठनों, धार्मिक नेताओं और नेताओं ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। लोगों ने सवाल उठाए कि ऐसी घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं, और सरकार क्या कर रही है?

 

सरकार और पुलिस की कार्रवाई

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने कहा कि “11 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच तेज़ी से चल रही है।” बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद ने बताया सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। घटना कब और कैसे हुई, और वीडियो किसने जारी किया, इसका भी पता चल गया है।

ऑनर किलिंग-  पाकिस्तान में आम बात?

पाकिस्तान में हर साल सैकड़ों ऑनर किलिंग के मामले सामने आते हैं। मानवाधिकार आयोग की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 में कम से कम 405 ऑनर किलिंग के मामले दर्ज किए गए। हाल ही में एक और मामला चर्चा में आया था। अमेरिका से लौटे एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी, क्योंकि वह टिकटॉक वीडियो बनाना नहीं छोड़ रही थी।

Exit mobile version