Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Meerut में इज्जत के नाम पर Honor killing! छात्रा का सिर कटी मिली लाश, सलवार की जेब से बरामद हुए प्रेमी के नंबर

June 6, 2025

Meerut में इज्जत के नाम पर Honor killing! छात्रा का सिर कटी मिली लाश, सलवार की जेब से बरामद हुए प्रेमी के नंबर

Meerut honor killing : उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर रूह कांप जाए। जहां, एक 17 वर्षीय छात्रा आस्था की निर्मम हत्या कर दी गई, सिर्फ इसलिए क्योंकि वह एक युवक से प्रेम करती थी। जिकका जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के बहादरपुर गांव में एक सिर कटी लाश मिली है। यह लाश गुरुवार सुबह एक रजबहे (छोटे नाले) में मिली थी। शव देखकर लोगों में सनसनसी फैल गई जिसके तुरंत बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का सिर खोजने की कोशिश की, लेकिन अभी तक सिर नहीं मिल पाया है। पुलिस ने इसे नरमी से हत्या की गई घटना माना है। पुलिस की टीमें जानी गंगनहर में छात्रा के सिर की तलाश कर रही हैं। इस बीच, ममेरे भाई मोनू ने पूछताछ में कुछ अहम सुराग दिए हैं, जिससे पुलिस को जांच आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है।

जेब में मिला मोबाइल नंबर बना सुराग
छात्रा के कपड़ों (सलवार) की जेब से एक कागज का टुकड़ा मिला, जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। यह नंबर नंगली साधारण गांव के एक किशोर युवक का निकला। जब पुलिस ने उस नंबर पर कॉल किया, तो किशोर ने बताया कि वह लड़की को जानता है। जिसके बाद किशोर ने शव की पहचान आस्था उर्फ तनिष्का (उम्र 17 वर्ष) के रूप में की। वह दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव की रहने वाली थी और कक्षा 12वीं की छात्रा थी।

एक दिन पहले से ही लापता थी किशोरी
आस्था के पिता रमेश कुमार सीआरपीएफ में जवान हैं और छत्तीसगढ़ में तैनात हैं। बताया गया कि बुधवार से ही आस्था लापता थी, लेकिन परिवार ने इसकी पुलिस में रिपोर्ट नहीं कराई।

परिजनों की भूमिका संदिग्ध, कई हिरासत में
पुलिस जब आस्था के घर पहुंची तो उसकी मां, छोटे भाई और मामा से पूछताछ की। ये लोग आस्था की गुमशुदगी और उसकी तलाश से जुड़ी बातों के जवाब नहीं दे पाए। शक के आधार पर पुलिस ने मां, भाई, दो मामा, ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू और किशोर दोस्त को हिरासत में ले लिया है।

प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या की आशंका
पुलिस के मुताबिक, आस्था का एक युवक से प्रेम संबंध था। परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसी वजह से परिजनों ने गुस्से में आकर हत्या की हो सकती है। हालांकि, जांच अभी चल रही है।

कुछ परिजन शव को पहचानने से कर रहे इनकार
जहां किशोर दोस्त ने शव की पुष्टि की, वहीं लड़की के कुछ परिजनों ने शव को पहचानने से इनकार कर दिया है। पुलिस का मानना है कि यह भी एक बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रहा है।

हत्याकांड का जल्द किया जाएगा खुलासा
एसएसपी विपिन ताडा ने कहा कि परिवार साफ जवाब नहीं दे रहा, जिससे शक और गहराता जा रहा है। पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करने का दावा कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें