Dainik Savera Times

HP Board 10th Result : बेटियों का रहा दबदबा, 99.86% अंक लाकर रिधिमा शर्मा ने किया टॉप, देखें टॉप लिस्ट

धर्मशाला (यशपाल दरगेलिया) : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार सुबह दसवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। रिजल्ट 74.61 प्रतिशत रहा है। 99.86% अंक लाकर नादौन, मीरपुर की सरकारी स्कूल की छात्रा ऋद्धिमा शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है। जबकि कांगड़ा की कृतिका भवारना ने दूसरा और शिवम शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया है। परीक्षा देने वाले 95000 छात्रों में से 74% ने परीक्षा पास की है। इस साल टॉप 10 लिस्ट में कुल 92 छात्र हैं, जिनमें से 72 लड़कियां हैं।

HP बोर्ड क्लास 10th रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट hp bose.org 2024 और jagranjosh.com/results से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।

बोर्ड ने 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं दो मार्च से 21 मार्च तक ली थीं, जिसमें 2,258 परीक्षा केंद्रों पर करीब 91 हजार 130 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। यह रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर कुछ ही देर में अपलोड हो जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद हिमाचल बोर्ड छात्रों को पुनर्मूल्यांकन का मौका देता है। इस सुविधा के जरिए जो छात्र अपने मार्क्स खुश नहीं है, वे री-इवैल्यूशन प्रोसेस के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

इसका शेड्यूल बोर्ड द्वारा जल्द जारी किया जाएगा। हालांकि, पुनर्मूल्यांकन के लिए वे छात्र ही आवेदन करने कर सकते हैं, जिनके थ्योरी परीक्षा में कम से कम 20 प्रतिशत अंक होंगे। इस प्रोसेस में छात्रों की आंसर शीट की दोबारा जांच की जाएगी और उसी हिसाब से नंबर अपडेट किए जाएंगे।

बच्चों के नाम की मेरिट लिस्ट पढ़ें :

Exit mobile version