
हिमाचल डेस्क: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने 17 मई 2025 को कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल कुल 83.16% छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। स्टूडेंट्स अपने परिणाम को hpbose.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। हालांकि, ओरिजिनल मार्कशीट छात्रों को अपने स्कूल से ही प्राप्त करनी होगी।
महक ने किया टॉप
इस बार ऊना जिले की महक ने पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने इस साल परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया और प्रदेशभर में टॉप किया।
आर्ट्स-कॉमर्स में कांगड़ा की बेटियों ने मारी बाजी
कांगड़ा जिले की दो छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अंकिता ने आर्ट्स संकाय में 483 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, कांगड़ा की पायल शर्मा ने कॉमर्स संकाय में 482 अंक के साथ टॉप किया और कांगड़ा का नाम रोशन किया।
ओवरऑल टॉप-10 मेरिट लिस्ट
इस बार, टॉप-10 मेरिट लिस्ट में कुल 75 छात्रों ने स्थान पाया, जिनमें से 61 छात्राएं और 14 छात्र शामिल हैं। इस साल कुल 83.16% छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
HPBOSE 12th Result: कैसे चेक करें रिजल्ट
1. सबसे पहले, स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
2. होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
3. संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
4. एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको अपनी जानकारी (रोल नंबर) भरनी होगी।
5. इसके बाद, रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
6. अपना परिणाम चेक करें और डाउनलोड करें।
7. अंत में, रिजल्ट का प्रिंट आउट ले लें।