Fire in rice Mill : उत्तर प्रदेश के बहराइच स्थित एक चावल मिल में आग लगने की घटना सामने आई है। जहां आग के धुएं में फंसकर दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
राइस मिल में लगी भीषण आग
मामला दरगाह थाना क्षेत्र स्थित राजगढ़िया राइस मिल से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार राजगढ़िया राइस मिल में अचानक आग लग गई। घटना के समय मिल में कई श्रमिक मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आग लगने से मिल में धुआं भर गया, जिससे कई लोगों की हालत बिगड़ गई।
दम घुटने से पांच श्रमिकों की मौत, तीन की हालत नाजुक
सीएमएस डॉ. एमएम त्रिपाठी ने बताया कि आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से पांच की मौत हो गई है, जबकि तीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह मिल दरगाह थाना क्षेत्र में स्थित है। शेष तीन मरीजों का इलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है। फिलहाल चावल मिल में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#WATCH | Bahraich, UP: Fire Officer Vishal Gond says, “I received information that fire broke out at Rajgarhiya Foods. We sent two fire tenders. We saw that smoke was coming out of the dryer. Eight people climbed up to check the cause of the smoke. They became unconscious because… pic.twitter.com/nnWNGdKpDd
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 25, 2025
इन दिनों आग लगने की सबसे अधिक घटनाएं सामने आ रही हैं
उल्लेखनीय है कि इन दिनों आग लगने की सबसे अधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले 18 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में पंखे के बॉक्स बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम कर रहे चार मजदूर भीषण आग में बुरी तरह झुलस गए थे। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से आग तेजी से फैली। स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे मजदूरों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा बाकी मजदूर और फैक्ट्री मालिक समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। आग इतनी भयंकर थी कि उसका धुआं दूर से देखा जा सकता था।
वहीं दम घुटने का ऐसा ही मामला 3 अप्रैल को मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में भी देखने को मिला था, जब गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई करने गए आठ मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई थी।

