नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। शहर के एक रिहायशी इलाके में स्थित टायर गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी की बौछार की जा रही है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: सीएफओ इटावा सुभाष कुमार ने बताया, “रिहायसी इलाका है, बीच में एक खाली जगह टायरों का गोदाम बनाया गया था। यहां टायरों में आग लगने की सूचना मिली। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। जल्द आग को बुझा लिया जाएगा। आसपास के मकानों से लोगों को बाहर निकाल दिया गया… https://t.co/TK7Lr6z2DY pic.twitter.com/Fg9ELgU3ff
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2025
CFO ने दी जानकारी
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) सुभाष कुमार ने बताया “यह इलाका पूरी तरह रिहायशी है। बीच में खाली जमीन पर टायरों का गोदाम बनाया गया था। वहीं पर आग लगी है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।” बता दें कि आसपास के मकानों से लोगों को एहतियात के तौर पर बाहर निकाल लिया गया है। अधिकारीयों का कहना है कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, जो राहत की बात है।
धुएं से पूरा इलाका ढका, लोग डरे सहमे
टायर में आग लगने से निकले काले धुएं ने पूरे इलाके को ढक लिया है। लोगों में डर का माहौल है, लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी से हालात काबू में हैं।

