Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

मानवता शर्मसार: स्कॉर्पियो और 25 लाख न देने पर बहू को लगाया HIV का इंजेक्शन, मचा हड़कंप

February 15, 2025

मानवता शर्मसार: स्कॉर्पियो और 25 लाख न देने पर बहू को लगाया HIV का इंजेक्शन, मचा हड़कंप

सहारनपुर। देश भर से अजीबो-गरीबो मामला सामने आते रहते हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश की एक महिला के साथ जहां उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन लगवाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस महकमे सहित पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि महिला के सास-ससुर ने दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन लगाया था। पुलिस ने बताया कि अदालत के निर्देश के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।

मारने की नीयत से दी दवाइयां, जांच में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार आरोप है कि ससुराल वालों ने पीड़िता को जान से मारने की नीयत से कुछ दवाइयां दीं और उसे एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन तक लगा दिया। उसके साथ मारपीट भी की गई। जब परिजनों को इस साजिश की जानकारी मिली, तो वह तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां जांच के दौरान पीड़िता को एचआईवी संक्रमित पाया गया। हालांकि, पति की जांच में वह एचआईवी नेगेटिव पाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सहारनपुर के एसपी ग्रामीण सागर जैन का कहना है कि पीड़िता सहारनपुर की रहने वाली है, हमने उसके पति, देवर, ननद और सास के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा आरोपियों पर 498ए, 323, 328 और 406 की धाराएं भी लगाई है।

पिता ने दहेज में कार और 15 लाख रुपये दिये थे नकद
महिला के पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी फरवरी 2023 को पूरे रीति रिवाज के साथ की थी। इसमें बताया कि उन्होंने फरवरी 2023 में अपनी बेटी की शादी जसवावाला थाना पीरान कलियर (हरिद्वार) निवासी युवक से की थी। शादी में कार और 15 लाख रुपये नकद दिए थे। इससे नाखुश ससुराल पक्ष शादी के बाद स्कार्पियो कार और 15 लाख की जगह 25 लाख रुपये देने की मांग कर रहा था। उन्होंने दहेज की मांग पूरी करने से इन्कार कर दिया, जिस पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें