Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

तूफान ‘बेबिनका’ का कहर, 75 साल बाद आया शक्तिशाली तूफान; फ्लाइट और ट्रेनें हुई रद्द, तस्वीरें देख कांप जाएंगी रूह

September 16, 2024

तूफान ‘बेबिनका’ का कहर, 75 साल बाद आया शक्तिशाली तूफान; फ्लाइट और ट्रेनें हुई रद्द, तस्वीरें देख कांप जाएंगी रूह

शंघाई। चीन के शंघाई में सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे इस साल का 13वां तूफान ‘बेबिनका’ पहुंचा। पुडोंग जिले के लिंगांग क्षेत्र में तट पर आये इस तूफ़ान के केंद्र के पास अधिकतम पवन बल 42 मीटर प्रति सेकंड तक पहुंच गया। शंघाई केंद्रीय मौसम विज्ञान वेधशाला ने यह जानकारी दी। माना जाता है कि ‘बेबिनका’’ 75 वर्षों में शंघाई में आया सबसे शक्तिशाली तूफ़ान है।

राज्य बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय ने रविवार को पूर्वी चीन के अनहुई प्रांत के लिए लेवल चार की आपातकालीन प्रतिक्रिया को सक्रिय कर दिया और शंघाई और डोजियांग में प्रतिक्रिया को लेवल तीन तक बढ़ा दिया।

सैंकड़ों फ्लाइट्स और रेल यातायात रद्द
वहीं, तूफान के चलते रविवार रात से शहर के दो हवाई अड्डों से सैकड़ों उड़ानों को रद्द किया गया हैं और शंघाई रेलवे स्टेशन ने कुछ रेल सेवाओं को निलंबित कर दिया है। ये दोनों तूफान ऐसे समय में आए हैं, जब चीन तीन दिवसीय मध्य-शरद ऋतु महोत्सव सार्वजनिक अवकाश मना रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें