Dainik Savera Times

Brahmin Controversy : ब्राह्मण समाज को बुरा बोला, तहे दिल से माफी मांगता हूंः Anurag Kashyap, जानें पूरा मामला

Anurag Kashyap Brahmin Controversy : सोशल मीडिया की बहस में ब्राह्मणों पर अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद फिल्ममेकर-एक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों विवादों में घिरे हुए थे। हाल ही में उन्होंने ब्राह्मण समाज को लेकर कुछ टिप्पणियां की थी, जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। अब अनुराग कश्यप ने माफी मांग ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर माफी मांगी।

अनुराग कश्यप ने पोस्ट शेयर कर मांगी माफी

अनुराग कश्यप ने अपने बयान पर माफी मांगते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया। और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला। वो समाज जिसके तमाम लोग मेरी जिंदगी में रहे हैं, आज भी हैं और बहुत कॉन्ट्रीब्यूट करते हैं. आज वो सब मुझसे आहत हैं. बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनकी मैं इज्जत करता हूं, मेरे उस गुस्से में मेरे बोलने के तरीके से आहत हैं. मैंने खुद ही ऐसी बात करके अपनी ही बात को मुद्दे से भटका दिया।’

मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं, इस समाज से, जिनको मैं ये नहीं कहना चाह रहा था। लेकिन आवेश में किसी की घटिया टिप्पणी का जवाब देते हुए लिख दिया। मैं माफी मांगता हूं, अपने उन तमाम सहयोगी दोस्तों, अपने परिवार से और उस समाज से, अपने बोलने के तरीके के लिए, अभद्र भाषा के लिए। अब आगे से ऐसा न हो, मैं उस पर काम करूंगा। अपने गुस्से पर काम करूंगा। और मुद्दे की बात अगर करनी हो तो सही शब्दों का इस्तेमाल करूंगा। आशा है आप मुझे माफ कर देंगे।”

Exit mobile version