Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maharashtra: ‘नहीं दूंगा बोल बच्चन को जवाब’, देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज

June 20, 2025

Maharashtra: ‘नहीं दूंगा बोल बच्चन को जवाब’, देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। उद्धव ठाकरे ने हाल ही में एक भावुक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने कहा, “Come on, kill me” यानी “आओ, मार डालो मुझे”। इस बयान के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है और नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का तंज

इस बयान पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तंज कसते हुए कहा कि वो ऐसे लोगों को जवाब नहीं देते जो ‘बोल बच्चन’ की तरह बातें करते हैं। उन्होंने सीधे तौर पर उद्धव ठाकरे को ‘बोल बच्चन’ कहा और कहा कि वो ऐसे लोगों पर कुछ नहीं बोलेंगे।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हमला

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शायद उद्धव कोई अंग्रेजी फिल्म देखकर आए हैं, तभी ऐसा डायलॉग दे रहे हैं। शिंदे ने कहा, “वो लंदन छुट्टियां मनाने गए थे और अब वापस आकर इस तरह की बातें कर रहे हैं। मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि जो मरा हुआ है उसे क्या मारना। जनता ने विधानसभा चुनाव में इन्हें पहले ही हरा दिया है। उद्धव कह रहे हैं कि अगर मारने आओगे तो एंबुलेंस लेकर आना, लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि शेर की खाल पहनने से भेड़िया शेर नहीं बन जाता।”

संजय राउत का पलटवार

उद्धव ठाकरे की पार्टी (शिवसेना UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउतने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे खुद कोई फैसला नहीं ले सकते, वो तो सिर्फ अमित शाह के प्रॉक्सी हैं। जनता ही तय करती है कि कौन जिंदा है और कौन नहीं, ये शिंदे तय नहीं कर सकते।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें