Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jyoti Malhotra के खिलाफ एक्शन में IB और NIA, खंगाल रही Travel Records

May 20, 2025

Jyoti Malhotra के खिलाफ एक्शन में IB और NIA, खंगाल रही Travel Records

Jyoti Malhotra News : चंडीगढ़। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA), गुप्तचर ब्यूरो (IB) और सैन्य खुफिया अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि ज्योति मल्होत्रा के वित्तीय लेन-देन और यात्रा विवरण की भी जांच की जा रही है। हिसार की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा (33) ट्रैवल विद जो नामक एक यूट्यूब चैनल चलाती है। उसे 16 मई को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि ज्योति के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

ज्योति उन 12 व्यक्तियों में शामिल है जिन्हें पिछले दो सप्ताह में जासूसी के आरोप में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही जांचकर्ताओं ने उत्तर भारत में कथित तौर पर पाकिस्तान से जुड़े एक जासूसी नेटवर्क के सक्रिय होने की ओर इशारा किया है। हिसार में हरियाणा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय एजेंसियां और सैन्य खुफिया अधिकारी भी ज्योति मल्होत्रा की यात्रा के विवरण की जांच कर रहे हैं, क्योंकि उसने कथित तौर पर पाकिस्तान, चीन और कुछ अन्य देशों की यात्रा की थी।

आय के स्नोत से विदेश यात्राओं के मेल नहीं
अधिकारी ने बताया कि घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने किन देशों की यात्रा की और किस क्रम में। इससे पहले पुलिस ने कहा था कि ज्योति की आय के ज्ञात स्नेत उसकी विदेश यात्राओं से मेल नहीं खाते, साथ ही कहा था कि उसका वित्तीय लेन-देन भी जांच के दायरे में है। पुलिस ने कहा कि ज्योति के लैपटॉप का फोरेंसिक विषेण किया जा रहा है, साथ ही कहा कि वे उन लोगों से भी पूछताछ करेगी जो उसके संपर्क में थे।

पाकिस्तानी अधिकारी के संपर्क में थी मल्होत्रा
हिसार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शशांक कुमार सावन ने रविवार को कहा था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े व्यक्ति ज्योति मल्होत्रा को कथित तौर पर ‘अपने सम्पर्क’ के तौर पर तैयार कर रहे थे। अधिकारी ने कहा था कि ज्योति पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिवसीय सैन्य संघर्ष के दौरान कथित तौर पर नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एक पाकिस्तानी अधिकारी के संपर्क में थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें