Dainik Savera Times

ICC Rankings Update: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में बने नंबर 1 बल्लेबाज

खेल डेस्क: भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इतिहास रचते हुए ICC टी20 रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। वह विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बाद यह मुकाम पाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और पिछले साल जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाकर इंटरनेशनल करियर की धमाकेदार शुरुआत की थी।

अब तक टॉप पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। हेड के वेस्टइंडीज दौरे से बाहर रहने का फायदा अभिषेक को मिला। विराट कोहली (2014-2017) तक T20I में नंबर 1 बल्लेबाज रहे। सूर्यकुमार यादव ने भी 2022-2023 में टॉप रैंकिंग पाई थी। अब अभिषेक शर्मा ने भी इस लिस्ट में जगह बना ली है।

 

रूट की बड़ी छलांग

इंग्लैंड के जो रूट ने मैनचेस्टर टेस्ट में 150 रन की पारी खेली और रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़कर टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

जसप्रीत बुमराह अब भी नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज

भारत के तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ। वह पहले की तरह ICC टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं।

ऋषभ पंत की रैंकिंग में सुधार, यशस्वी फिसले

मैनचेस्टर टेस्ट में चोटिल होने के बावजूद अर्धशतक लगाने वाले ऋषभ पंत एक पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। यशस्वी जायसवाल की रैंकिंग में तीन स्थान की गिरावट आई और वह अब आठवें नंबर पर हैं।

रवींद्र जडेजा और बेन स्टोक्स को भी मिला इनाम

जडेजा ने नाबाद शतक लगाकर 5 स्थान की छलांग लगाई और अब 29वें स्थान पर पहुंच गए। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भी 8 स्थान ऊपर चढ़कर 34वें स्थान पर आ गए हैं। भारत के युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार रहा है। अभिषेक शर्मा की रैंकिंग में ऐतिहासिक छलांग से टी20 में भारत की पकड़ और मजबूत हुई है। वहीं, पंत, जडेजा और बुमराह जैसे खिलाड़ियों ने टेस्ट रैंकिंग में भारत का परचम ऊंचा रखा है।

Exit mobile version