Site icon Dainik Savera Times

ICC का बड़ा ऐलान: महिला वर्ल्ड कप 2025 में सिर्फ महिलाएं ही होंगी अधिकारी

खेल डेस्क। आईसीसी ने घोषणा की है कि महिला वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन 30 सितंबर से 2 नवंबर तक होगा। इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे। इस बार का वर्ल्ड कप खास होने वाला है क्योंकि पहली बार पूरे टूर्नामेंट में केवल महिला अंपायर और मैच ऑफिशियल्स ही जिम्मेदारी निभाएंगे। यह फैसला क्रिकेट में महिलाओं की भूमिका और योगदान को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

पहले भी मिल चुका है मौका
इससे पहले भी महिलाएं अंपायर और ऑफिशियल्स के तौर पर नज़र आ चुकी हैं। 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स व आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भी रहीं हैं। लेकिन यह पहली बार होगा जब पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ महिला पैनल ही काम करेगा।

जय शाह ने कही ये बात
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा कि यह फैसला महिला क्रिकेट के सफर में एक नया और निर्णायक पल है। उनके मुताबिक  यह सिर्फ प्रतीकात्मक कदम नहीं है, बल्कि क्रिकेट में महिलाओं के लिए नए अवसरों के दरवाजे खोलेगा। महिला अंपायर और ऑफिशियल्स आने वाली पीढ़ियों के लिए रोल मॉडल बनेंगी। यह दिखाएगा कि क्रिकेट में नेतृत्व और योगदान लिंग-भेद से परे है।

नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगा
शाह ने कहा कि इस कदम से दुनिया भर की महिलाओं को अंपायरिंग और क्रिकेट ऑफिशियल्स के करियर की तरफ बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इससे महिलाओं के खेल का दायरा बढ़ेगा और खेल के अंदर नई संभावनाओं को परिभाषित करने का मौका मिलेगा।

 

Exit mobile version