Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

BIG BREAKING : जम्मू में LOC के पास IED ब्लास्ट, 2 जवान शहीद, शूत्र

February 11, 2025

BIG BREAKING : जम्मू में LOC के पास IED ब्लास्ट, 2 जवान शहीद, शूत्र

नेशनल डेस्क :  जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में LoC के पास लालोली इलाके में IED ब्लास्ट हुआ। इसमें सेना के दो सैनिक शहीद हो गए। एक ही हालत गंभीर है।  सेना से जुड़े सूत्रों ने दावा किया है कि शहीद हुए सैनिकों में कैप्टन केएस बख्शी और मुकेश शामिल हैं, लेकिन यह जानकारी अभी तक पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुई है।

ब्लास्ट के दौरान गश्त कर रहे थे सैनिक

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने  बताया कि फौजी गश्त पर थे, तभी यह ब्लास्ट हुआ। यह घटना सेना के लिए एक बड़ा धक्का है, क्योंकि ऐसे हादसे अक्सर सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हैं।इससे पहले, 14 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में LoC (लाइनों के पास) के क्षेत्र में एक लैंडमाइन ब्लास्ट हुआ था, जिसमें गोरखा राइफल्स के 6 जवान घायल हो गए थे। यह ब्लास्ट भवानी सेक्टर के मकरी इलाके में हुआ था। ऐसे हमले सेना की गश्ती गतिविधियों के दौरान होते रहते हैं, जो जवानों की सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती प्रस्तुत करते हैं।

विस्फोट के बाद इलाके की घेराबंदी..

अधिकारियों ने जानकारी दी कि विस्फोट के बाद पूरे इलाके को तुरंत घेर लिया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई। विस्फोट में घायल हुए सैनिकों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। यह घटना सेना के गश्ती अभियान के दौरान हुई, और तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायल सैनिकों का इलाज जारी है, और अधिकारियों द्वारा उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।  अपडेट जारी है…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें