Site icon Dainik Savera Times

सरकारी स्कूलों के 50 हेड मास्टर प्रशिक्षण के लिए IIM अहमदाबाद रवाना, CM Mann ने दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़ : पंजाब शिक्षा कर्नाटि की ओर लगातार अग्रसर है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सरकारी स्कूलों के 50 हेड मास्टरों के पहले बैच को प्रशिक्षण के लिए आईआईएम अहमदाबाद भेजा। उन्होंने हरी झंडी दिखा कर बस को रवाना किया। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते बताया कि, सभी हेड मास्टरों से मिलकर उन्हें प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दी। सीएम मान ने कहा कि पंजाब का शिक्षा क्षेत्र हर दिन नई ऊंचाईयां छू रहा है। शिक्षा के अनूठे और अलग-अलग तरीकों को सामने लाने के लिए बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों-प्रिंसिपलों को भी हर माहौल दिया जा रहा है। प्रशिक्षण आयोजित करने का यह सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा।

Exit mobile version