Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘मन से दुखी हूं, लेकिन NDA के साथ खड़ा रहूंगा’, बिहार चुनाव में 6 सीटें मिलने पर बोले जीतन राम मांझी

October 13, 2025

‘मन से दुखी हूं, लेकिन NDA के साथ खड़ा रहूंगा’, बिहार चुनाव में 6 सीटें मिलने पर बोले जीतन राम मांझी

नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए (NDA) में सीटों का बंटवारा हो चुका है, लेकिन इस बंटवारे से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने पहली बार अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की है।

मांझी को मिली सिर्फ 6 सीटें, जताया दुख

एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे के तहत मांझी की पार्टी HAM को सिर्फ 6 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला है। इस पर मांझी ने नाराज़गी जताते हुए कहा, “हमने 15 सीटों की मांग की थी ताकि पार्टी की पहचान बनी रहे, लेकिन हमारी बात को पूरी तरह नहीं सुना गया। इससे कार्यकर्ताओं में निराशा है।”

NDA के साथ रहने का किया वादा

हालांकि नाराज़गी के बावजूद मांझी ने गठबंधन से अलग होने से इनकार किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताते हुए कहा, “मन से दुखी हूं, लेकिन एक सीट भी मिलती तो भी NDA और मोदी जी का आभारी रहता। हम गठबंधन के साथ मजबूती से खड़े हैं और इसे जिताने की पूरी कोशिश करेंगे।”

चुनौतीपूर्ण सीटों पर मिली जिम्मेदारी

HAM को जिन 6 सीटों पर चुनाव लड़ना है, उनमें कुछ ऐसे क्षेत्र शामिल हैं जहां पार्टी की पकड़ बहुत मजबूत नहीं मानी जाती। इसके बावजूद मांझी ने चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्णय लिया है। BJP और JDU ने बराबर-बराबर 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं। उपेंद्र कुशवाहा की रालोजपा और HAM को 6-6 सीटें मिली हैं।

कब होंगे चुनाव?

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण के मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण के मतदान 11 नवंबर को होंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के मतों की गणना 14 नवंबर को की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें