Indian Premier League 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 56वां मुक़ाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि इस मैच के लिए उन्होंने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। अरशद खान को वाशिंगटन सुंदर की जगह मौका मिला है। वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। इस मैच में दोनों टीमें प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूती देने उतरेंगी। मुंबई और गुजरात के एक समान 14 अंक है, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण मुंबई तीसरे और गुजरात चौथे स्थान पर है। मुंबई को बाकी तीन में से दो मैच जीतने होंगे ताकि प्लेऑफ में प्रवेश कर सके। टीम इनमें से दो मैच अपने मैदान पर खेलेगी जहां उसने पांच में से चार मैच जीते हैं। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात की टीम को भी प्लेऑफ के लिए दो मैच और जीतने हैं।
गुजरात टाइटंस तीन विकेट से जीता
गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को डीएलएस के आधार पर तीन विकेट से हरा दिया है । बारिश से प्रभावित मुकाबले में गुजरात को 19 ओवर में 147 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने हासिल कर लिया। इससे पहले मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। उनके लिए विल जैक्स ने सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली। गुजरात आठवीं जीत के साथ अंक तालिका में 16 अंक प्राप्त करके पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, मुंबई 12 में सात मैचों में जीत और पांच हार के बाद चौथे पायदान पर पहुंच गई। गुजरात टाइटंस की ओर से साई सुदर्शन 05, शुभमन गिल 43, जोस बटलर 30, शेरफेन रदरफोर्ड 28, शाहरुख खान 06, राशिद खान 02, गेराल्ड कोएत्जी 12 रन बनाकर आउट हुए। राहुल तेवतिया 11* और अरशद खान 01* रन बनाकर नाबाद रहे।
12:31 AM पर मैच दोबारा शुरू हुआ
ओवर और लक्ष्य में कटौती हुई, अगर 12:30 बजे मुकाबला शुरू होता है तो गुजरात को केवल एक ओवर खेलने का मौका मिलेगा। उनका लक्ष्य 147 रन होगा। इसका मतलब अब गुजरात को जितने के लिए 6 गेंदों में 15 रन बनाने होंगे।
🚨 Update from Mumbai
1 over game, 12:30 start.
Target: 147 #GT need 15 runs to win from 6 deliveries
Updates ▶ https://t.co/DdKG6ZnEXS #TATAIPL | #MIvGT https://t.co/DDr5dOAuG8
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2025
एक बार फिर मैच में बारिश बनी बाधा
11:50 PM पर बारिश के कारण एक बार फिर मुकाबला रोकना पड़ा। गुजरात टाइटंस चार रन से डीएलएस के आधार पर पीछे है। उनका स्कोर 132/6 है। फिलहाल क्रीज पर राहुल तेवतिया और गेराल्ड कोएत्जी क्रीज पर मौजूद हैं।
11:20 पर मैच दोबारा हुआ शुरू
10:59 PM पर बारिश के कारण मुकाबला रुक गया है। कवर्स से मैदान ढका जा चुका है। गुजरात टाइटंस डीएलएस के आधार पर आठ रन से आगे चल रही है। फिलहाल शुभमन गिल 38 और शेरफेन रदरफोर्ड 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर स्कोर 107/2 है।
Good news folks, the covers are off!
No reduction in overs. Match restart time 11:20 PM
Updates ▶ https://t.co/DdKG6Zn78k #TATAIPL | #MIvGT https://t.co/EIG4x3nRtC
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2025
मुंबई की पारी = MI 155/8 (20)
मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 156 रन का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए। मुंबई के लिए विल जैक्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए जैक्स ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 53 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई इंडियंस की और से रिकेल्टन 02, रोहित शर्मा 07, विल जैक्स 53, सूर्यकुमार 35, तिलक वर्मा 07, पांड्या 01, नमन धीर 07, कॉर्बिन बॉश 27 रन बनाकर आउट हुए। दीपक चाहर 08* और कर्ण शर्मा 01* रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात के लिए साई किशोर ने दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज, अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान और गेराल्ड कोएत्जी को एक-एक विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 :-
मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
(इम्पैक्ट प्लेयर्स: कर्ण शर्मा, रीस टॉप्ली, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्वनी कुमार।)
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, साई किशोर, राशिद खान, अरशद खान, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
(इम्पैक्ट प्लेयर्स: शेरफेन रदरफोर्ड, वाशिंगटन सुंदर, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, दसुन शनाका।)
GT 147/7 (19) GT won by 3 wkts by DLS Method (Target 147)
MI 155/8 (20)
PLAYER OF THE MATCH = Shubman Gill
ये भी पढ़ें- देशभर में आज कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत? जानें CNG और PNG के रेट