Site icon Dainik Savera Times

Chandigarh में CM Mann ने स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पदों के अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़: माननीय सरकार का मिशन रोजगार जारी रहे। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए है। यह समारोह 11 बजे चंडीगढ़ के नगर निगम भवन में शुरू हो चूका है। इस दौरान सेहत मंत्री डाक्टर बलबीर सिंह भी सीएम मान के साथ मंच पर मौजूद है। प्रोग्राम में हैल्थ सेक्टरी ने बताया की पिछले 4 महीनों में आम आदमी क्लीनिकों में 10 लाख लोगों का ओपीडी चैकअप किया जा चूका है। इसी के साथ सीएम मान ने बताया कि हम पिछले 10 महीनों में 25886 नियुक्ति पत्र दे चुके है। पिछले सरकारों में लोगो की सेहत की तरफ ध्यान नही दिया गया। एडुकेशन, हैल्थ और रोजगार यह तीन हमारे सबसे अहम मुद्दे है। आगे सीएम मान ने कहा कि चाहे मेरा कोई सगा संबंधी भी भ्रष्टाचार करेगा उसे भी सजा मिलेगी। मेरी सरकार में नियुक्तियों के वक्त कोई सिफारिश कोई रिश्वत नहीं चलेगी।

Exit mobile version