Site icon Dainik Savera Times

तीसरे महीने की शुरुआत में आम आदमी को बड़ा झटका, घरेलू रसोई गैस 50 रुपये हुआ महंगा

महीने के शुरआत में आम आदमी को एक बडा झटका लगा है। आज बुधवार सुबह घरेलू बाजार में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 350.50 रुपये महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में आज 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई। राजधानी दिल्‍ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम अब 1103 रुपये पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: Shani Jayanti 2026 पर दुर्लभ योग: इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की, धन और सफलता के द्वार

Exit mobile version