IND vs ENG 1st Test : लीड्स। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने शुक्रवार को यहां पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने बाएं हाथ के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका दिया जबकि अनुभवी मध्यक्रम बल्लेबाज करुण नायर और ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की अंतिम एकादश में वापसी हुई। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के समय पुष्टि की कि सुदर्शन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।
साई सुदर्शन का डेब्यू
साई सुदर्शन का डेब्यू होने जा रहा है। उन्हें दिग्गज चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट कैप दी। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 49 मैचों में करीब 39 की औसत से 1957 रन बनाए थे। सुदर्शन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।
#TeamIndia‘s Playing XI for the 1st Test 🙌
Sai Sudharsan makes his Test Debut 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/CuzAEnBkyu#ENGvIND pic.twitter.com/r4UkgH2pZ4
— BCCI (@BCCI) June 20, 2025
इंग्लैंड की प्लेइंग-11
बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, बार्यडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर
भारत की प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा

