IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेले जा रहे टेस्ट का दूसरा दिन समाप्त हो गया। खेल की समाप्ति के समय भारतीय टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाकर अपनी लीड 52 रन की कर ली थी। जायसवाल 51 और आकाश दीप 4 रन पर नाबाद हैं।
भारतीय टीम की दूसरी पारी की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। पहला झटका 46 के स्कोर पर लगा। केएल राहुल 7 रन बनाकर जोश टंग का शिकार बने। इसके बाद 70 के स्कोर पर भारतीय टीम को दूसरा झटका साईं सुदर्शन के रूप में लगा। वह 11 रन बनाकर आउट हुए। विकेटों के पतन के बीच यशस्वी जायसवाल ने तूफानी अर्धशतक लगाया। वह 49 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ नाइट वॉचमैन के रूप में उतरे आकाश दीप 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 75 रन है।
Heroics from Indian pacers has the #ENGvIND Test at The Oval perfectly poised at the end of Day 2 🏏#WTC27 📝: https://t.co/SNl4Ym0dTV pic.twitter.com/4q4HKuVCbt
— ICC (@ICC) August 1, 2025
तीसरे दिन जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरेगी तो लक्ष्य बड़ा स्कोर बनाना होगा ताकि इंग्लैंड को चौथी पारी में एक सम्मानजनक टारगेट दिया जा सके। इसके लिए जायसवाल के साथ-साथ गिल, नायर, जडेजा, जुरेल और सुंदर को अच्छी और जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करनी होगी।
इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन पर समाप्त हुई थी। इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉले ने 64 और हैरी ब्रूक ने 53 रन बनाए। बेन डकेट ने 43 और जो रूट ने 29 रन बनाए।
भारतीय टीम के लिए मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट लिए। आकाश दीप ने 1 विकेट लिया।
इससे पहले भारतीय टीम ने दूसरे दिन की शुरुआत 6 विकेट पर 204 रन से की थी। पूरी टीम 224 रन पर सिमट गई। सर्वाधिक 57 रन करुण नायर ने बनाए।
इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन ने 5, जोश टंग ने 3 और क्रिस वोक्स ने 1 विकेट लिए थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...