IND vs NZ CT 2025 Final Live Score : खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला आज खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में रविवार को यहां भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में सात विकेट पर 251 रन बनाये। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली न्यूजीलैंड टीम के लिये डेरिल मिचेल ने 63 और माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंद में नाबाद 54 रन बनाये। भारत के लिये स्पिनर जोड़ी वरूण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने बीच के ओवरों में बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट लिये।
भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट खिताब है। इससे पहले 2024 में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीता था।
IND Vs NZ Live : भारत को तीसरा झटका
भारत को 27वें ओवर में तीसरा झटका लगा। रोहित शर्मा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि, शुरुआती दो विकेट के बाद रन रेट गिर गया था। इसे बढ़ाने के चक्कर में रोहित ने रचिन रवींद्र की गेंद पर आगे बढ़कर खेलने की कोशिश की और स्टंप आउट हो गए।
IND Vs NZ Live : भारत को पहला झटका
भारत को 19वें ओवर में 105 के स्कोर पर पहला झटका लगा। शुभमन गिल 50 गेंद में एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए।
IND Vs NZ Live : सात ओवर का खेल समाप्त
7 ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 45 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 29 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन बनाकर और शुभमन गिल 13 गेंद में सात रन बनाकर क्रीज पर हैं।
IND Vs NZ Live : रोहित-गिल क्रीज पर
भारतीय टीम 252 रनों के टारगेट को चेज करने उतरी है। रोहित और शुभमन मैदान पर आए हैं। रोहित ने दूसरी ही गेंद पर सिक्स लगाया। काइल जैमीसन के इस ओवर में 9 रन बने।
IND Vs NZ Live : न्यूजीलैंड ने दिया भारत को 252 रन का लक्ष्य
न्यूजीलैंड की पारी समाप्त हो गई है। पहले और पांचवीं विकेट के लिए हुई 57 रन की साझेदारी के बाद कोई बड़ी साझेदारी नहीं हुई। मिचेल ने 63 रन की जुझारू पारी खेली। ब्रेसवेल ने अंत में उपयोगी 53 रन की नाबाद पारी खेली। कुलदीप और चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए।
IND Vs NZ Live : मिचेल-फिलिप्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
न्यूजीलैंड ने 37 ओवर के बाद चार विकेट गंवाकर 161 रन बना लिए हैं। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स 30 रन और डेरिल मिचेल 44 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
IND Vs NZ Live : न्यूजीलैंड को चौथा झटका
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भारतीय स्पिनर्स की फिरकी में फंसते नजर आ रहे हैं। टीम को चौथा झटका भी स्पिनर ने ही दिया। 24वें ओवर में जडेजा ने टॉम लाथम को एल्बीडब्ल्यू आउट किया।
IND Vs NZ Live : न्यूजीलैंज को तीसरा झटका
न्यूजीलैंड को 13वें ओवर में 75 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कुलदीप यादव की फिरकी का कमाल देखने को मिला है। उन्होंने रचिन रवींद्र के बाद केन विलियम्सन को भी पवेलियन भेजा।
IND Vs NZ Live : न्यूजीलैंड को दूसरा झटका
न्यूजीलैंड को 11वें वर में 69 रन के स्कोर पर दूसरा झटका। रोहित ने शानदार कप्तानी करते हुए 11वें ओवर में कुलदीप को गेंद सौंपी और उन्होंने पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को क्लीन बोल्ड किया।
IND Vs NZ Live : न्यूजीलैंड को पहला झटका
57 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा। वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। यंग 23 गेंद में 15 रन बना सके। फिलहाल केन विलियम्सन और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 58 रन है।
IND Vs NZ Live : मैच शुरू
मैच की शुरुआत हो चुकी है। विल यंग और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं। भारत की ओर से शमी ने पहले ओवर में गेंदबाजी की।
देखें Live
भारत ने इस पिच पर जब पाकिस्तान को आसानी से हराया था तो गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई थी और विराट कोहली के 51वें शतक (111 गेंदों पर 100 रन) की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर जीता था। चूंकि इस पिच पर स्पिनरों को मदद मिलती है, उम्मीद की जा रही है कि भारत चार स्पिनरों के साथ इस मैच में उतर सकता है। भारत के स्पिन गेंदबाजों की बात करें तो वरुण चक्रवर्ती को न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने सबसे बड़ा खतरा माना है।
इस पिच पर हुए पिछले मैच में भारत पाकिस्तान मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए थे और हार्दिक पांडय़ा ने 2 विकेट झटके। पाकिस्तान की टीम 241 पर ऑल-आउट हो गई। जवाब में, रोहित और गिल की अच्छी शुरुआत के बाद कोहली और अय्यर ने मिलकर भारत को 42.3 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचाया।
IND Vs NZ Live : न्यूजीलैंड ने फाइनल में जीता टॉस, चुनी बैटिंग
न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया।
A look at #TeamIndia‘s Playing XI for the #Final 🔽
Updates ▶️ https://t.co/uCIvPtzZQH#ChampionsTrophy | #INDvNZ pic.twitter.com/W1CY7MiCBH
— BCCI (@BCCI) March 9, 2025
इस मैदान पर खेले गए मैचों के आंकड़े इस प्रकार हैं-
7 मार्च 2024 को कनाडा और स्कॉटलैंड के बीच हुए मैच में स्कॉटलैंड ने 197 रन पर ऑल आउट होने के बाद कनाडा को 200/5 (45.3 ओवर) पर हराया, और कनाडा ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। 20 फरवरी 2025 को भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच में बांग्लादेश ने 228 रन बनाए, जबकि भारत ने 231/4 (46.3 ओवर) के स्कोर पर जीत हासिल की। 23 फरवरी 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने 241 रन बनाए, लेकिन भारत ने 244/4 (42.3 ओवर) के स्कोर पर पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया।
2 मार्च 2025 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में खेला गया मैच, जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया। भारत ने 9 विकेट पर 249 रन बनाए, जबकि न्यूजीलैंड 205 रन पर ऑलआउट हो गया। 4 मार्च 2025 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मैच हुआ, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 264 रन बनाए, और भारत ने 267/6 (48.1 ओवर) के स्कोर पर 4 विकेट से जीत हासिल की।
बारिश की कोई संभावना नहीं
मौसम की बात करें तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, 9 मार्च को दुबई में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन फिर भी अगर बारिश की वजह से मैच नहीं हो पाता है तो 10 मार्च को रिजर्व डे पर यह फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाएगा। आईसीसी के नियमों के मुताबिक, फाइनल मैच में कम से कम 20 ओवर का खेल होना जरूरी है।
IND vs NZ Match Live: फैंस उत्साहित
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला देखने के लिए प्रशंसक दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचना शुरू हो गए हैं। भारतीय टीम के एक प्रशंसक ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि रोहित शर्मा कप्तान की पारी खेलेंगे। हमें उम्मीद है कि भारत जीतेगा और यह एकतरफा खेल नहीं होगा।’
#WATCH | Srinagar, J&K | On #INDvsNZ final match of the #ICCChampionsTrophy2025, an Indian team fan says, “We are Indians, so we obviously want India to win. I hope Shubman Gill and Rohit Sharma open the match well and both hit centuries…” pic.twitter.com/MQruWGyGyL
— ANI (@ANI) March 9, 2025
टीम इंडिया की जीत के लिए फैंस कर रहे पूजा-अर्चना
कानपुर के एक मंदिर में फैंस ने भारतीय टीम की जीत के लिए हवन किया, जिसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है। वहीं, वाराणसी में फैंस ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर टीम इंडिया की जीत की कामना की। इससे पता चलता है कि भारतीय क्रिकेट फैंस इस मैच को लेकर कितने भावुक हैं।
अगर मैच टाई हुआ तो क्या होगा?
अगर भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला टाई हो जाता है, तो सुपर ओवर खेला जाएगा। अगर सुपर ओवर भी टाई हो जाता है, तो जब तक नतीजा नहीं निकलता, सुपर ओवर दोहराया जाएगा। यानी इस बार किसी भी हाल में विजेता का फैसला जरूर होगा।
Inching closer to the #Final 👌👌
🏟️ Dubai International Cricket Stadium
⏰ 2:30 PM IST
💻 https://t.co/Z3MPyeL1t7
📱 Official BCCI App#TeamIndia | #INDvNZ | #ChampionsTrophy pic.twitter.com/vWCuoIbQmJ— BCCI (@BCCI) March 9, 2025
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, हार्दिक पांडय़ा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर।
न्यूजीलैंड स्क्वॉड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, टॉम लैथम, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी, डेरिल मिशेल, विल ओरुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, नाथन स्मिथ, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फॉग्र्यूसन।