Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs SA 3rd T20: भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे टी20 मैच में 11 रनों से हराया, सीरीज में ली 2-1 की अजेय बढ़त

November 14, 2024

IND vs SA 3rd T20: भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे टी20 मैच में 11 रनों से हराया, सीरीज में ली 2-1 की अजेय बढ़त

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 11 रनों से हरा दिया है। उसने इस जीत के साथ चार मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 219 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 7 विकेट के नुकसान के साथ 208 रन ही बना सकी।

साउथ अफ्रीका की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन ये फैसला गलत साबित हुआ। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। इस दौरान तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 56 गेंदों पर नाबाद 107 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के जड़े। ये उनके इंटरनेशनल करियर का पहला शतक भी था। तिलक वर्मा के अलावा अभिषेक शर्मा ने भी दमदार खेल दिखाया। उन्होंने 25 गेंदों पर 200 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

दूसरी ओर हार्दिक पंड्या ने 18 रन और रमनदीप सिंह ने 15 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से केशव महाराज और एंडिले सिमलेन मुकाबले के सबसे सफल गेंदबाज रहे। दोनों ही गेंदबाजों ने 2-2 विकेट हासिल किए। मार्को यानसन भी एक विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे। अब आखिरी मुकाबला शुक्रवार (15 नवंबर) को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें