जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ये खेल दोनों टीमों के बीच पहला वनडे जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका को दूसरा विकेट झटका लगा है। रस्सी वैन डर डुसेन 0 पर आउट हो गए हैं। उन्हें अर्शदीप सिंह ने बोल्ड किया है। साउथ अफ्रीका ने 1.4 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 3 रन बना लिए हैं। पहला विकेट अर्शदीप सिंह ने लिया, उन्होंने रीजा हेंड्रिक्स को बोल्ड कर दिया। हेंड्रिक्स 8 गेंद खेलकर भी अपना खाता नहीं खोल सके।
IND Vs SA : अर्शदीप सिंह ने दक्षिण अफ्रीका को दिया डबल झटका, रीजा हेंड्रिक्स के बाद डुसेन को किया बोल्ड

