Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय टीम ने आठवीं बार एशिया कप पर जमाया कब्जा

September 17, 2023

भारतीय टीम ने आठवीं बार एशिया कप पर जमाया कब्जा

भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया है। भारत आठवीं बार एशिया कप अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत को जीत के लिए 51 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 6.1 ओवरों में ही हासिल कर लिया।

कोलंबोः भारतीय टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंद दिया है। वहीं भारतीय़ टीम ने इस जीत के साथ आठवीं बार चैंपियन बन गई है। इससे पहले भारत ने 1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016 और 2018 में खिताब जीता था। श्रीलंका पांच बार वनडे और एक बार टी20 में खिताब जीता है। पाकिस्तान की टीम दो बार चैंपियन बनी है।

सिराज के कहर के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखरी श्रीलंकाई पारी
मोहम्मद सिराज ने कहर बरपाता हुआ स्पैल डालकर छह विकेट चटकाये और एशिया कप फाइनल में रविवार को भारत के खिलाफ श्रीलंका की पूरी टीम 50 रन पर ढेर हो गई। बारिश के अनुमान के बावजूद श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। मैच तीन बजे की बजाय बारिश के कारण 40 मिनट विलंब से शुरू हुआ। श्रीलंकाई बल्लेबाजों को सिराज के रूप में एक दूसरे ही तूफान का सामना करना पड़ा। उनकी गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की टीम 15 . 2 ओवर ही टिक सकी जो भारत के खिलाफ वनडे में उनका दूसरा न्यूनतम स्कोर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें