Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत ने रच दिया इतिहास… बना चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा

May 25, 2025

भारत ने रच दिया इतिहास… बना चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा

नई दिल्ली: नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद, नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। यह आंकड़ा उनका नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का है।

जापान से आगे निकला भारत 
उन्होंने बताया कि अब भारत जापान से आगे निकल गया है। दुनिया में सिर्फ तीन देश, अमेरिका, चीन और जर्मनी- भारत से बड़े हैं। सुब्रह्मण्यम ने उम्मीद जताई कि अगर भारत इसी रफ्तार से आगे बढ़ता रहा, तो अगले ढाई से तीन सालों में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकते हैं।

आने वाले 25 साल भारत के लिए फायदेमंद
उन्होंने यह भी कहा कि भारत इस समय एक ऐसे दौर में है, जब देश तेजी से विकास कर सकता है। आने वाले 20 से 25 साल भारत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं, क्योंकि हमारे पास “जनसांख्यिकीय लाभांश” (Demographic Dividend) यानी बड़ी युवा आबादी का फायदा है।

सभी राज्य विकास का विजन तैयार करें
सीईओ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों से कहा है कि वे अपने-अपने स्तर पर विकास का विजन तैयार करें। इससे भारत के विकास की दिशा पहले से तय की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत” का सपना एक लंबी यात्रा है, लेकिन इसे मिलकर पूरा किया जा सकता है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत वैश्विक मंच पर अपनी आर्थिक ताकत को लगातार बढ़ा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें