Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में ‘INDIA’ गठबंधन की सरकार न्याय, उम्मीदों और बरकत की होगी सरकार : Rahul Gandhi

October 16, 2024

जम्मू-कश्मीर में ‘INDIA’ गठबंधन की सरकार न्याय, उम्मीदों और बरकत की होगी सरकार : Rahul Gandhi

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला के जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बुधवार को कहा कि ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इक्न्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की सरकार न्याय, उम्मीदों और बरकत की सरकार बनेगी। उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में यह पहली चुनी हुई सरकार है।

राहुल गांधी ने फेसबुक पर पोस्ट किया, कि ‘आज जम्मू-कश्मीर में ‘इंडिया’ जनबंधन के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ। जम्मू-कश्मीर में ‘इंडिया’ की सरकार, न्याय की, उम्मीदों की, बरकत की सरकार बनेगी।’’ उन्होंने कहा, कि ‘यह जम्मू-कश्मीर के लोगों की सरकार है जो विधानसभा से लेकर दिल्ली तक हर एक प्रदेशवासी के हक और अधिकार के लिए लड़ेगी।’’ उमर के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के लगभग सभी नेताओं ने हिस्सा लिया।

श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में आयोजित शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने के लिए आए नेताओं में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकाजरुन खरगे, समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश यादव, वामपंथी नेता प्रकाश करात और डी. राजा, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) की कनिमोई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सुप्रिया सुले और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती शामिल थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें