Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध : JP Nadda

October 14, 2024

भारत वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध : JP Nadda

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने सोमवार को कहा कि स्थायी स्वास्थ्य समाधान तैयार करने के लिए सीमाओं, क्षेत्रों और विषयों से परे सहयोग आवश्यक है। उन्होंने वैश्विक गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए फार्मा उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) द्वारा आयोजित औषधि नियामक प्राधिकरणों के 19वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए नड्डा ने कहा कि यह मंच 120 से अधिक देशों के विशेषज्ञों और दिग्गजों को एक साथ लाता है तथा वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल मानकों को बढ़ावा देने और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए भारत की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि भारत न केवल स्वास्थ्य नवाचार में वैश्विक स्तर पर उभरा है, बल्कि उसने कोविड-19 महामारी के दौरान ‘‘विश्व की फार्मेसी’’ के रूप में अपनी भूमिका की भी पुष्टि की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत ने तेजी से अपने स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे का विस्तार किया है और घरेलू एवं वैश्विक दोनों मांगों को पूरा करने के लिए अपने टीका उत्पादन को बढ़ाया है।

जेपी नड्डा ने कहा, कि ‘एक अरब से अधिक लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के दायरे में लाने के कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन, हमारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की मजबूती और हमारे स्वास्थ्य र्किमयों के समर्पण तथा हमारी नीतियों की सुदृढ़ता का प्रमाण है।’’ उन्होंने कहा कि ‘विश्व की फार्मेसी’ के रूप में भारत ने विश्व भर के देशों के लिए आवश्यक दवाओं, टीकों और चिकित्सा आपूíत तक किफायती पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें