Site icon Dainik Savera Times

भारत ने अमेरिका को जीरो टैरिफ ट्रेड डील का ऑफर दिया, डोनाल्ड ट्रंप का दावा

नेशनल डेस्क: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि भारत ने अमेरिका को “जीरो टैरिफ ट्रेड डील” (बिना किसी टैक्स के व्यापार समझौता) की पेशकश की है। ट्रंप के इस बयान से दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई है।

डोनाल्ड ट्रंप का बयान 
अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा, “भारत में व्यापार करना बहुत मुश्किल है, लेकिन अब भारत ने हमें बिना किसी टैक्स के व्यापार समझौता (जीरो टैरिफ डील) करने का ऑफर दिया है।” ट्रंप का ये बयान उस समय आया है जब अमेरिका और भारत के बीच पिछले कुछ समय से व्यापार शुल्क (टैरिफ) को लेकर तनाव बना हुआ है।

क्या हुआ था पहले?
ट्रंप ने 9 अप्रैल को “लिबरेशन डे” के मौके पर भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने की घोषणा की थी। अमेरिका ने भारत पर 26% का टैरिफ लगाया था, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार तनाव बढ़ गया था। इसके बाद भारत ने भी अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर बातचीत तेज कर दी।

भारत-पाकिस्तान सीजफायर में ट्रंप की भूमिका का दावा
ट्रंप ने इससे पहले एक और बड़ा दावा किया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने में उनकी अहम भूमिका रही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले की कोशिश की थी। भारत ने भी सख्त जवाब दिया और पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया। इस दौरान ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान से बातचीत की और अब दावा कर रहे हैं कि सीजफायर समझौते में उनकी बड़ी भूमिका रही।

Exit mobile version