Site icon Dainik Savera Times

India Pakistan War: राजस्थान के पोकरण में हुए 3 ड्रोन हमले… गांवों को मिले खाली करने के निर्देश

नेशनल डेस्क : भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते संघर्ष के बीच पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल हमले करके भारत के विभिन्न हिस्सों को निशाना बनाने की कोशिश की है। इस दौरान, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के इन हमलों का मोहंतोड़ जवाब देते हुए उन्हें विफल किया है। वहीं राजस्थान के पोकरण क्षेत्र से तीन धमाकों की खबर आई है, जिसके बाद प्रशासन ने आसपास के गांवों को खाली कर दिया है। साथ ही, जैसलमेर में भी युद्ध जैसे हालात बनते हुए नजर आ रहे हैं, जहां पाकिस्तान लगातार मिसाइल गिरा रहा है। इन घटनाओं के मद्देनजर, जिला कलेक्टर ने लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है और शहर में आने-जाने पर रोक लगा दी है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

पोकरण में हुआ था परमाणु परीक्षण …

आपको बता दें कि पोकरण एक महत्वपूर्ण सैन्य और सामरिक स्थान है, जो भारतीय सुरक्षा के लिहाज से अत्यधिक महत्व रखता है। यह वही स्थान है जहां भारत ने परमाणु परीक्षण किया था, जिससे देश को परमाणु शक्ति के रूप में एक नई पहचान मिली। 1998 में पोकरण में हुए परमाणु परीक्षण ने भारत को एक परमाणु हथियार संपन्न देश बना दिया था। उस समय, भारत ने पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में 5 परमाणु हथियारों का परीक्षण किया था। इनमें से 3 परीक्षण 11 मई 1998 को और बाकी 2 परीक्षण 13 मई 1998 को किए गए थे। इन परीक्षणों के साथ ही भारत ने दुनिया को यह संदेश दिया कि वह एक शक्तिशाली परमाणु शक्ति है।

1974 में हुआ था पहला परमाणु परीक्षण

पोकरण में भारत का पहला परमाणु परीक्षण 1974 में हुआ था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आदेश पर 18 मई 1974 को यह परीक्षण किया गया था, जिसे “बुद्ध मुस्कुराए” नाम दिया गया था। इस परीक्षण के बाद, भारत ने दुनिया को यह संदेश दिया कि वह अब परमाणु शक्ति से संपन्न है। इसके बाद, 1998 में भारत ने “शक्ति” नामक परीक्षण किया, जो पोकरण में हुए परमाणु परीक्षणों का हिस्सा था। इन परीक्षणों ने भारत की सुरक्षा और सामरिक शक्ति को कई गुना बढ़ा दिया।

जैसलमेर और पोकरण में हमलों की बढ़ती घटनाएं

पाकिस्तान ने अब जैसलमेर और पोकरण जैसे संवेदनशील स्थानों पर लगातार मिसाइल हमले करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। भारत की सुरक्षा व्यवस्था इन हमलों का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। राजस्थान के पोकरण और जैसलमेर में इन हमलों के कारण आतंक और भय का माहौल बन गया है। हालांकि, भारतीय सेना इन हमलों को नाकाम कर रही है, लेकिन नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

प्रशासन द्वारा सुरक्षा के सख्त उपाय

पोकरण और आसपास के इलाकों में ब्लैकआउट और गांवों की खालीकरण के अलावा, जैसलमेर में घरों के अंदर रहने की सख्त अपील की गई है। प्रशासन ने नागरिकों से किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने और शांत रहने की अपील की है। इसके अलावा, शहर में आने-जाने पर रोक लगा दी गई है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई विघ्न न आए।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए, भारत सरकार और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क और तैयार हैं। पोकरण जैसी महत्वपूर्ण सैन्य और रणनीतिक जगहों पर पाकिस्तानी हमलों की कोशिशों के बावजूद, भारतीय सेना हर तरह से अपनी सुरक्षा और विरोधी हमलों का मुकाबला कर रही है।

Exit mobile version