नई दिल्ली: भारत ने व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो की भारत को लेकर की गई टिप्पणियों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि नवारो के बयान “गलत और भ्रामक” हैं और भारत उन्हें अस्वीकार करता है।
दरअसल, नवारो ने हाल ही में एक इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि “भारत रूस की युद्ध मशीन को मदद दे रहा है। मेरी नजर में यह मोदी का युद्ध है, क्योंकि शांति की राह किसी हद तक नई दिल्ली से होकर जाती है।” इस पर जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते बेहद महत्वपूर्ण हैं। जायसवाल ने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी साझा हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और मजबूत लोगों के रिश्तों पर आधारित है। उन्होंने बताया कि यह रिश्ता कई बार मुश्किल दौर से गुज़रा है, लेकिन दोनों देश आपसी सम्मान और सहयोग से इसे आगे बढ़ा रहे हैं।
#WATCH | Delhi: On the statement made by Peter Navarro (Senior Counsellor for Trade and Manufacturing to the US President), MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, “We have seen the inaccurate and misleading statements made by Mr. Navarro and obviously we reject them. We have also… pic.twitter.com/jadH6LjC5G
— ANI (@ANI) September 5, 2025
भारत ने अमेरिका के साथ चल रहे सहयोग का भी जिक्र किया। प्रवक्ता ने कहा कि “अभी हाल ही में अलास्का में संयुक्त सैन्य अभ्यास हुआ है और कुछ दिन पहले 2+2 अंतर-सत्रीय बैठक भी हुई थी। दोनों देशों के बीच लगातार बातचीत और साझेदारी मजबूत हो रही है।” व्यापार को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और अमेरिका लगातार संपर्क में हैं।
वहीं, एच-1बी वीजा पर उठे सवालों का जवाब देते हुए जायसवाल ने इसे दोनों देशों की साझेदारी का अहम स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि यह वीजा भारतीयों को अमेरिका में काम करने का मौका देता है और साथ ही अमेरिकी कंपनियों की प्रतिस्पर्धा और उत्पादकता को भी मजबूत करता है। उन्होंने साफ किया कि भारत इस साझेदारी की कद्र करता है और दोनों देश गतिशीलता और तकनीकी सहयोग जैसे मुद्दों पर बातचीत जारी रखेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...