Site icon Dainik Savera Times

Aus vs Ind, 1st Test: भारत पहली पारी में 150 रनों पर सिमटी, लेकिन भरतीय गेंदबाजों ने भी लगाई विकटों की झड़ी

ऑस्ट्रेलिया: पर्थ टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इस मैच में हर्षित और नीतीश कुमार रेड्डी टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। हर्षित को अश्विन और नीतीश को विराट ने डेब्यू कैप सौंपी। टॉस के वक्त बुमराह ने कहा- हम अपनी तैयारी को लेकर बहुत आश्वस्त हैं। हमने यहां 2018 में एक टेस्ट मैच खेला था इसलिए हम जानते हैं कि क्या उम्मीद करनी है। विकेट जल्दी गिरते हैं। नीतीश डेब्यू कर रहे हैं। हमारे पास चार तेज गेंदबाज हैं और वॉशिंगटन सुंदर एकमात्र स्पिनर हैं। टीम इंडिया के 11 बल्लेबाज मिलकर 50 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाए। 49.3 ओवर में पूरी टीम सिमट गई। नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 37 और केएल राहुल ने 26 रन की पारी खेली। भारत की शुरुआत खराब रही थी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने चार विकेट लिए। वहीं, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मार्श को दो-दो विकेट मिले। इसी के साथ चायकाल भी हो गया।

दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी खराब रही। तीसरे ही ओवर में बुमराह ने नाथन मैकस्वीनी को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 10 रन बना सके। इसके बाद बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को कोहली के हाथों कैच कराया, फिर अगली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। ख्वाजा आठ रन और स्मिथ खाता नहीं खोल सके। ट्रेविस हेड को डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने क्लीन बोल्ड किया। वह 11 रन बना सके। वहीं, मिचेल मार्श छह रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। सिराज ने इसके बाद लाबुशेन को एल्बीडब्ल्यू किया। वह 52 गेंद में दो रन बना सके। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को भारतीय कप्तान बुमराह ने पंत के हाथों कैच कराया। वह तीन रन बना सके। फिलहाल एलेक्स कैरी 19 रन और मिचेल स्टार्क छह रन बनाकर नाबाद हैं। बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए, जबकि हर्षित राणा को एक विकेट मिला।

IND 150

AUS 67/7 (27)

CRR: 2.48

Day 1: Stumps – Australia trail by 83 runs
Exit mobile version