मोहाली। भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज मोहाली क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) स्थित आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला चुना है। भारतीय टीम आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृखंला के दौरान न सिर्फ जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी बल्कि आगामी विश्व कप के लिये टीम को अपनी तैयारियों को भी अजमाने के लिए भी खेलेगी।

- ऑस्ट्रेलिया को मोहम्मद शमी ने दिया पहले ओवर में पहला झटका दिया है। मिचेल मार्श चार रन बनाकर आउट हुए। शमी ने मिशेल मार्श को स्लिप में शुभमन गिल के हाथों पहले ही ओवर में कैच आउट आउट करवाया।
#TeamIndia have won the toss and elect to bowl first in the 1st ODI against Australia.
Live – https://t.co/H6OgLtww4N… #INDvAUS pic.twitter.com/s8Y71dRLMr
— BCCI (@BCCI) September 22, 2023