Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत सरकार ने शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल किया बैन, पाकिस्तान के दुष्प्रचार पर सख्त कदम

May 2, 2025

भारत सरकार ने शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल किया बैन, पाकिस्तान के दुष्प्रचार पर सख्त कदम

नेशनल डेस्क: भारत सरकार ने शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल को ब्लॉक कर दिया है। अब इस चैनल पर एक संदेश दिखाई दे रहा है, जिसमें लिखा है, “यह सामग्री राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े सरकारी आदेश के कारण इस देश में उपलब्ध नहीं है।” शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल अब तक का सबसे प्रमुख अकाउंट है, जिसे भारत सरकार ने बंद किया है।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों-न्यूज चैनल्स पर भी हुई कार्रवाई 
इससे पहले पाकिस्तान के वित्त मंत्री ख्वाजा आसिफ और पाकिस्तान सेना के मीडिया विभाग (आईएसपीआर) के भी यूट्यूब चैनल्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक किया जा चुका है। इसके अलावा, पाकिस्तान के कई खिलाड़ी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और न्यूज चैनल्स के अकाउंट्स पर भी कार्रवाई की गई है।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा 
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव हाल ही में बढ़ा है, खासकर 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद। इस हमले में 26 नागरिकों की मौत हुई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। इस घटना के बाद से पाकिस्तान की ओर से कई अफवाहें और दुष्प्रचार फैलाए गए, जिससे भारत सरकार को यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया गया।

भ्रामक और गलत जानकारी फैला रहे: भारत सरकार
भारत सरकार का कहना है कि यह कदम उन पाकिस्तानी सोशल मीडिया चैनलों और खातों को रोकने के लिए उठाया गया है, जो भारत की संप्रभुता और सार्वजनिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए भ्रामक और गलत जानकारी फैला रहे थे। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इन चैनलों को ब्लॉक करने का आदेश दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें