Site icon Dainik Savera Times

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के मैच के दौरान लाहौर में बजा भारतीय राष्ट्रगान, तिलमिलाया पाकिस्तान

लाहौर: आईसीसी चैंपियस ट्रॉफी आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू में जब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए खड़े हुए तो एक ऐसी घटना घटी जिससे स्टेडियम में मौजूद दर्शक हैरान रह गए। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान की जगह आयोजकों ने भारत का राष्ट्रगान बजा दिया। इसके बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शक चिल्लाने लगे। इससे आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की बड़ी भूल सामने आई है। फैंस सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर कर पाकिस्तान का मजाक उड़ा रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में एक घर में भीषण धमाका, 5 लोगों की मौत

Exit mobile version