Dainik Savera Times

महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

खेल डेस्क: महिला वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होगा, और अब इसके लिए भारतीय महिला टीम की स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर को सौपी गई है, जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना को दी गई है।

शेफाली वर्मा को टीम में जगह नहीं मिली

टीम में कुछ नए चेहरों को भी मौका मिला है, जो हाल ही में घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रही थीं। हालांकि, भारतीय टीम की स्टार ओपनर शेफाली वर्मा को टीम में जगह नहीं मिली। इंग्लैंड दौरे पर उन्हें मौका दिया गया था, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा, जिससे उन्हें वर्ल्ड कप टीम से बाहर कर दिया गया।


आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय टीम:

कप्तान: हरमनप्रीत कौर
उपकप्तान: स्मृति मंधाना
प्रतिका रावल
हरलीन देओल
दीप्ति शर्मा
जेमिमा रोड्रिग्स
रेणुका सिंह ठाकुर
अरुंधति रेड्डी
ऋचा घोष (विकेटकीपर)
क्रांति गौड़
अमनजोत कौर
राधा यादव
श्री चरणी
यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर)
स्नेह राणा

यह टीम अपने अनुभव और युवा प्रतिभाओं का मिश्रण है, और भारतीय महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।

भारत का पहला मुकाबला श्रीलंका के साथ होगा 

ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत अपना पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा। यह मैच 30 सिंतबर को खेला जाएगा। फिर इसके बाद भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ भिड़ेगी, यह मुकाबला 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। फिर 9 अक्टूबर को भारत का मैच साउथ अफ्रीका से, 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से, 19 अक्टूबर को इंग्लैंड से, 23 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से और 26 अक्टूबर को बांग्लादेश से होगा।

Exit mobile version