Site icon Dainik Savera Times

Air india के बाद अब IndiGo फ्लाइट से पायलट ने दिया ‘Mayday’ का मैसेज, बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo flight pilot sends 'Mayday' message

IndiGo flight pilot sends 'Mayday' message

नई दिल्ली। गुवाहाटी से चेन्नई जा रही गुरुवार को इंडिगो की फ्लाइट 6E 6764 को उस समय बेंगलुरु डायवर्ट करना पड़ा जब पायलट ने ‘fuel mayday’ यानी फ्यूल की कमी को लेकर एक आपातकाल कॉल जारी की। जिसके बाद इंडिगो की फ्लाइट 6E 6764 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि इस विमान में फ्यूल की कमी के कारण ये पायलट ने ये फैसला लिया। दरअसल, पायलट द्वारा ‘फ्यूल मेडे’ कॉल किया गया। इसके तुरंत बाद विमान को बेंगलुरु की ओर मोड़ा गया। जहां पर विमान की सुरक्षित लैंडिग कराई गई। यह घटना 19 जून की है, जब इंडिगो की गुवाहाटी से चेन्नई जा रही फ्लाइट को बीच रास्ते में बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

पायलट ने क्यों दी MAYDAY कॉल?

पायलट ने उड़ान के दौरान पाया कि विमान में ईंधन (फ्यूल) बहुत कम बचा है। ऐसे में विमान को सुरक्षित उतारना बेहद जरूरी हो गया। इस स्थिति को गंभीर मानते हुए पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को MAYDAY यानी आपातकालीन (Emergency) कॉल दी।

चेन्नई क्यों नहीं उतर सका विमान?

क्या हुआ लैंडिंग के दौरान?

पिछली घटना से जुड़ा संबंध, फिलहाल अधिकारिक बयान जारी नहीं

यह घटना एअर इंडिया की फ्लाइट के अहमदाबाद में हादसे के ठीक एक हफ्ते बाद सामने आई है। उस हादसे के बाद से ही भारत में विमान सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। विमान में ईंधन की कमी जैसी घटनाएं बहुत गंभीर मानी जाती हैं। DGCA (नागरिक विमानन महानिदेशालय) अब इस घटना की जांच कर सकता है। इंडिगो ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Exit mobile version