Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indigo Flight Emergency Landing : लेह जा रही Indigo की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 180 यात्री थे सवार

June 19, 2025

Indigo Flight Emergency Landing : लेह जा रही Indigo की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 180 यात्री थे सवार

नेशनल डेस्क : दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2006 को उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। इस कारण पायलट और एयरलाइन की तकनीकी टीम ने तुरंत निर्णय लिया कि फ्लाइट को वापस दिल्ली में आपातकालीन (इमरजेंसी) लैंडिंग कराई जाए।

सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित

आपको बता दें कि इस विमान में करीब 180 लोग सवार थे, जिनमें चालक दल (क्रू मेंबर्स) भी शामिल थे। सौभाग्य से किसी को कोई चोट नहीं आई और सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। विमान को सफलतापूर्वक दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करा लिया गया।

तकनीकी खराबी के कारणों की जांच शुरू

एयरलाइन की तरफ से बताया गया है कि विमान में आई तकनीकी समस्या की जांच की जा रही है। फिलहाल विमान को सेवा से बाहर कर दिया गया है और तकनीकी विशेषज्ञ इसकी जांच में जुटे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें