Flight Slapping Incident: नई दिल्ली। शुक्रवार को मुंबई से कोलकाता जा रही इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट (6E138) में एक बड़ा हंगामा हो गया। दरअसल, एक यात्री ने अपने ही पास बैठे सहयात्री को किसी बात पर थप्पड़ मार दिया। यह घटना फ्लाइट के अंदर हुई और वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। इस वीडियो में देखा गया कि एक शख्स अपने बगल में बैठे यात्री को अचानक थप्पड़ मार देता है। थप्पड़ खाने के बाद वह यात्री रोने लगता है और उसे वहां से हटाया जाता है।
क्रू मेंबर्स ने समझाने की कोशिश की
घटना के बाद फ्लाइट के केबिन क्रू ने आरोपी को समझाया और कहा कि ऐसा करना गलत है। वहां मौजूद दूसरे यात्रियों ने भी आरोपी को टोका और कहा कि किसी को मारने का कोई अधिकार नहीं है। जब फ्लाइट कोलकाता में लैंड हुई तो आरोपी यात्री को सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया।
IndiGo Airlines or Fight Club? 😳 Passenger gets slapped mid-air while cabin crew tries to control the scene. #indigoflight #Aviation #viralvideo pic.twitter.com/IHjPGEAwHB
— Keerthy✨ (@itsmeme1063) August 1, 2025
इंडिगो ने आरोपी पर लगाया बैन
एयरलाइन इंडिगो ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब वह व्यक्ति इंडिगो की किसी भी फ्लाइट में यात्रा नहीं कर सकेगा।
एयरलाइन का आधिकारिक बयान आया सामने
इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” (पहले ट्विटर) पर लिखा “पूरी जांच के बाद, हमने मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी है। उड़ान में अनुशासनहीन और हिंसक व्यवहार को हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते। इसी कारण आरोपी यात्री को हमारी सभी फ्लाइट्स से प्रतिबंधित कर दिया गया है।”
At IndiGo, the safety and well-being of our customers and crew remain our foremost priority.
Following due diligence, the incident involving an unruly customer has been formally reported to the relevant authorities for necessary action. In line with our commitment to discourage… https://t.co/38Wv5Rd6fd
— IndiGo (@IndiGo6E) August 2, 2025
कितने समय का लगा है बैन!
फिलहाल यह साफ नहीं है कि आरोपी पर यह बैन कितने समय के लिए लगा है कुछ दिनों, महीनों या स्थायी रूप से।
सोशल मीडिया कई लोगों ने जताई नाराजगी
घटना के वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई और कहा कि फ्लाइट में मारपीट जैसा व्यवहार बेहद शर्मनाक है और ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

