Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Club के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, बाउंसरों को धमकाकर घुटनों पर बैठाया, देखें वीडियो

September 8, 2024

Club के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, बाउंसरों को धमकाकर घुटनों पर बैठाया, देखें वीडियो

नई दिल्ली। दिल्ली का सीमापुरी इलाका अचानक गोलियों की आवाज से गूंज उठा। शहादरा में एक नाइट क्लब के बाहर बदमाशों ने फायरिंग की। हथियारों से लैस बदमाशों ने पहले बाउंसरों को घुटनों पर बैठाया। जिसके बाद हवाई फायरिंग की। इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। यह घटना गुरुवार की है, लेकिन इसका सीसीटीवी वीडियो अब सामने आया है, जो दिल्ली में कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। क्लब के ‘बाउंसर’ द्वारा दर्ज करायी शिकायत के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग 11 बजकर 45 मिनट पर क्लब में चार पुरुष पहुंचे। उनमें से दो ने अपनी बंदूक दिखायी और उस पर गोली चलाई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी इसके बाद विवेक विहार की ओर फरार हो गए।

 

पता चला है कि इन लोगों को क्लब के मालिक को धमकाने और पैसे ऐंठने के लिए यह गोलीबारी की थी। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। वहीं पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद के रहने वाले शाहरुख नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

इस वीडियो में तीनों लोगों को क्लब की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। इनमें से दो के पास बंदूकें हैं और वे क्लब के बाहर मौजूद बाउंसरों को धमका रहे हैं. इनमें से एक व्यक्ति क्लब के तीन बाउंसरों से कह रहा है कि घुटनों पर आजा, इनमें एक महिला भी शामिल है।

क्लब के बाहर दो कारतूस, 8 खाली खोखे हुए बरामद
पुलिस ने बताया कि झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कांच क्लब के बाहर गोलीबारी के बारे में सूचना मिली। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीमापुरी पुलिस थाने का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा और क्लब के बाहर सड़क पर दो कारतूस और आठ खाली खोखे बरामद किए। क्लब के दरवाजे पर गोली लगने के दो निशान थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें