Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Couple Missing : हनीमून पर शिलांग घूमने गए नवविवाहित जोड़े हुए लापता, जंगल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

May 31, 2025

Couple Missing : हनीमून पर शिलांग घूमने गए नवविवाहित जोड़े हुए लापता, जंगल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नेशनल डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता जोड़ा शादी के बाद हनीमून पर मेघायल के शिलांग घूमने गए एक नवविवाहित दंपति राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के लापता होने हो गए। इस बात की खबर जैसे ही उनके घरवालों को लगी परिजनों और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। दंपति की गाड़ी शिलांग के एक संवेदनशील क्षेत्र ओसरा हिल्स में मिली है, लेकिन उनका अब तक कोई पता नहीं चला है। आइए  जानते है इस खबर को विस्तार से…

11 मई को हुई थी शादी, 23 मई को पहुंचे थे शिलांग

मिली जानकारी के अनुसार इंदौर के रहने वाले 30 वर्षीय ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी 25 वर्षीय सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। शादी के बाद दोनों ने पहले गुवाहाटी स्थित कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन किए और फिर 23 मई को शिलांग पहुंचे। इसके बाद दोनों लापता हो गए।

पुलिस और रेस्क्यू टीम की तलाश जारी

शिलांग पुलिस के साथ-साथ इंदौर की क्राइम ब्रांच भी इस मामले में सक्रिय है। दंपति की तलाश के लिए घने जंगलों में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया कि मेघालय पुलिस के साथ संपर्क में रहकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

परिजन भी पहुंचे शिलांग, प्रशासन से लगातार संपर्क

वहीं लापता युवक के भाई सचिन रघुवंशी ने बताया कि दोनों परिवारों के सदस्य मेघालय रवाना हो चुके हैं और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। सचिन के मुताबिक, वे पूरी उम्मीद कर रहे हैं कि राजा और सोनम सुरक्षित मिलेंगे।

CM मोहन यादव का संज्ञान, मेघालय के CM से की बात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस गंभीर मामले पर मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से फोन पर चर्चा की है। उन्होंने बताया कि मेघालय पुलिस दंपति की लोकेशन तलाशने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा “मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मेघालय प्रशासन से निरंतर समन्वय बनाए रखें। हम इस नवदम्पति की सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि राजा और सोनम सुरक्षित अपने घर लौटें।”

सोशल मीडिया पर भी दुआओं का दौर

इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने दंपति की सुरक्षित वापसी के लिए दुआएं करनी शुरू कर दी हैं। कई लोग प्रशासन से तेज और ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। राजा और सोनम रघुवंशी की गुमशुदगी ने सभी को चिंता में डाल दिया है। प्रशासन और परिजन हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि कब इस नवविवाहित जोड़े का सुरक्षित सुराग मिलता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें