Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वच्छता में नंबर 1 इंदौर की नई पहल, ऐप की मदद से ऑन डिमांड उठेगा कबाड़… जानें इसकी खासियत

August 2, 2025

स्वच्छता में नंबर 1 इंदौर की नई पहल, ऐप की मदद से ऑन डिमांड उठेगा कबाड़… जानें इसकी खासियत

नेशनल डेस्क। इंदौर शहर जिसे लगातार देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है, अब अपने कचरा प्रबंधन को और बेहतर बनाने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम ने एक खास मोबाइल ऐप तैयार किया है। इस ऐप के जरिए नागरिक घर या दुकान से कबाड़ उठवाने की सेवा ले सकेंगे। यह सेवा ऑन डिमांड यानी जब जरूरत हो तभी बुलाई जा सकेगी। सेवा का उपयोग करने वालों को थोड़ा सा शुल्क देना होगा।

15 अगस्त से शुरू होगी सेवा
इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि यह सेवा स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से शुरू करने की योजना है। यानी लोग इस ऐप के जरिए कबाड़ उठवाने के लिए रिक्वेस्ट कर सकेंगे।

कौन-कौन सी चीजें उठाई जाएंगी?
इस ऐप के माध्यम से ऐसा कबाड़ उठाया जाएगा जो आमतौर पर नगर निगम की गाड़ियों के जरिए नहीं उठाया जाता। इसमें शामिल हैं। इलेक्ट्रॉनिक कबाड़ (जैसे- पुराना कंप्यूटर, टीवी, टूटा फर्नीचर, टूटा कांच, अन्य भारी या अनुपयोगी सामान।

भुगतान की सुविधा भी ऐप में
इस सेवा के लिए लोगों को ऑनलाइन पेमेंट करने की सुविधा भी मिलेगी। यानी मोबाइल से ही सेवा बुक करें और पैसे भी तुरंत ऑनलाइन जमा करें।

देश में पहली बार ऐसा ऐप
अधिकारियों के अनुसार, यह ऐप देश में किसी भी नगर निगम द्वारा शुरू की गई अपनी तरह की पहली सेवा है। इससे नागरिकों को घर बैठे ही बड़ी सफाई की सुविधा मिलेगी और शहर की स्वच्छता भी बरकरार रहेगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें