श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने बताया कि घुसपैठ की कोशिश की खुफिया जानकारी प्राप्त होने के बाद कुपवाड़ा के केरन सेक्टर के गूगलधार वन क्षेत्र में यह अभियान शुरू किया गया। सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अभियान अभी भी जारी है।
सेना ने एक्स पर कहा, ‘‘सुरक्षा बलों ने अभियान में गूगलधार में दो आतंकवादियों को मार गिराया है और मौके से युद्ध जैसे शस्त्रों के भंडार बरामद किए गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।’’ सेना के मुताबिक शुक्रवार को घुसपैठ की कोशिश की खुफिया जानकारी प्राप्त होने आधार पर सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि सतर्क सैनिकों ने सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों ने सेना पर गोलीबारी की और सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी शुरू हुई। अभियान जारी है।
OP GUGALDHAR, #Kupwara
On 04 Oct 2024, based on intelligence about infiltration attempt, a joint operation by the #IndianArmy and @JmuKmrPolice was launched at Gugaldhar, Kupwara. Alert troops spotted suspicious activity and challenged, leading to exchange of firing with… pic.twitter.com/64ZCSoiOEj
— Chinar Corps🍁 – Indian Army (@ChinarcorpsIA) October 4, 2024
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि कल तड़के नियंत्रण रेखा के पास गश्त के दौरान इसी इलाके में बारूदी सुरंग विस्फोट होने से दो सैनिक घायल हो गए। धमाके के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया गया और शुक्रवार शाम को घुसपैठियों का पता लगाया गया। गौरतलब है कि गुरुवार को श्रीनगर स्थित 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमां¨डग लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा था कि इन गर्मियों में कश्मीर में घुसपैठ के कम प्रयास हुए हैं, हालांकि एलओसी के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी कुछ घुसपैठ हुई है।

